सूर्य सबसे पहले किस देश में निकलता है ?


इस सवाल का जवाब समझना आसान नहीं है, क्योंकि धरती घूमती रहती है। है। इसलिये सबसे पहले कौनसा इलाका सूर्य के सामने आता हिअ , यह कह पाना मुश्किल है। बहरहाल मनुष्य ने धरती को अक्षांश, देशांतर के मार्फत विभाजित किया है। साथ ही पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चार दिशाएं भी तय की हैं। धरती के गोले पर उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक जो काल्पनिक देशांतर रेखाएं हैं, उनमें जो देश सुदूर पूर्व में 180 देशांतर पर पड़ेंगे, वहां सबसे पहले सूर्योदय मनना चाहिये। दुनिया को अलग -अलग टाइम जोन में विभाजित किया गया है। इस टाइम जोन से तय होता है कि सबसे पहले सूर्योदय किस देश में होता है। सामान्यतः हम मानते हैं कि दुनिया में जापान का मिनामी तोरीशीमा धुर पूर्व में है। इसलिए वहां सबसे पहले सूर्योदय मान सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि डेटलाइन को आधार मानें। ग्रीनविच मीन टाइम को यदि आधार मानते हैं तो जापान के समय में नौ घंटे जोड़ने होंगे यानी जब ग्रीनविच मीन टाइम शून्य यानी रात के बारह बजे होगे तो जापान में सुबह के नौ बजे होंगे। वास्तव में जीएमटी से सिर्फ बारह घंटे का फर्क फिजी, तुवालु , न्यूजीलैंड , किरबाती के मानक समय में है जबकि इन सबकी स्थिति में फर्क है। इस लिहाज से दुनिया का सबसे पूर्व में स्थित क्षेत्र किरिबाती का केरलीन द्वीप है , जहां के सुर्योदय को धरती का पहला सूर्योदय माना जा सकता है।

Related Posts:

  • मिस्र के पिरामिडों का निर्माण किस तरह से हुआ था? मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फराओं (सम्राट) के स्मारक स्थल हैं। इनमें सम्राट और उसके परिवार वालों के शवों की दफनाकर रखा गया है। इन शवों को … Read More
  • वीटो पावर का अर्थ क्या है? टिन में वीटो का अर्थ है- मैं असहमत हूं या मेरी अनुमति नहीं है। इसकी अवधारणा ईसा से सात सौ साल पहले रोमन राज व्यवस्था में चुने गए सर्वोच्च पदाधि… Read More
  • Download Facebook Video क्या आप अपने या अपने दोस्तों के फेसबुक अकाउंट पर मौजूद वीडियोस को ऑफलाइन देखने के लिए इन्हे अपने कम्प्यूटर या मोबाइल में सेव करना चाहते है ? फेसब… Read More
  • Record Your song with Music in Hindi क्या आपको गाना पसंद है ? क्या आप फेमस गानो को म्यूजिक के साथ अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर शेयर करना चाहते हैं? यह कराओके के जरिए संभव है , जिसमे मु… Read More
  • Edit PDF Easily in Hindi पीडीएफ यानि पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट फाइल्स को एक्सचेंज करने का सबसे अच्छा माध्यम माना जाता है, क्योकि इसमें फॉर्मेट नहीं बदलता , इसे आसानी स… Read More

Total Pageviews

297539